बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2026: प्रशासन अलर्ट, केंद्रों पर होगी कड़ी निगरानी

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को डाइट, नवादा परिसर में प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई।

जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में परीक्षा संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

2 से 13 फरवरी तक होगी परीक्षा

जिला प्रशासन ने जानकारी दी कि इंटरमीडिएट की परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। डीएम ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और कदाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

केवल एडमिट कार्ड और पेन की अनुमति

परीक्षार्थियों को सघन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और किसी भी प्रकार के कागजात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षार्थी सिर्फ एडमिट कार्ड और पेन लेकर ही केंद्र में जा सकेंगे।

समय सीमा के बाद प्रवेश वर्जित

प्रथम पाली के लिए सुबह 9 बजे और द्वितीय पाली के लिए दोपहर 1:30 बजे प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। निर्धारित समय के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अनाधिकृत तरीके से केंद्र में प्रवेश करने के प्रयास को गंभीर अपराध मानते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

परीक्षा कक्ष में दोबारा तलाशी

डीएम ने निर्देश दिया कि परीक्षा कक्ष के अंदर शिक्षकों द्वारा दोबारा सघन तलाशी ली जाएगी। यदि किसी परीक्षार्थी के पास प्रतिबंधित सामग्री पाई जाती है, तो परीक्षार्थी के साथ-साथ संबंधित शिक्षक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

प्रश्न-पत्र और उत्तर-पुस्तिकाओं पर कड़ी सुरक्षा

प्रश्न-पत्रों की निकासी, वितरण और उत्तर-पुस्तिकाओं की सीलिंग की पूरी प्रक्रिया वीडियोग्राफी के साथ कराई जाएगी। परीक्षा के बाद उत्तर-पुस्तिकाओं को सीलबंद कर वज्रगृह में सुरक्षित रखा जाएगा, जहां सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती रहेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article