बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पद संभालते ही एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए हड़ताल पर गए राजस्व कर्मचारियों को राहत दी है। उनकी सरकार ने पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के फैसले को पलटते हुए निलंबित कर्मचारियों का सस्पेंशन रद्द करने का आदेश जारी कर दिया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश के मुताबिक, 11 फरवरी से 19 अप्रैल के बीच निलंबित किए गए सभी कर्मचारियों का सस्पेंशन रद्द किया जाएगा और उन्हें जल्द से जल्द सेवा में वापस लिया जाएगा।
क्या था मामला?
बता दें कि 14 अप्रैल तक राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का कार्यभार देख रहे पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने इन हड़ताली राजस्व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया था। बिहार के डिप्टी सीएम और राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने हड़ताल पर गए 224 राजस्व कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया था। ये कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 11 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे।
सभी निलंबनों को रद्द कर दिया
इसके बाद नौ मार्च से सीओ और राजस्व अधिकारी भी हड़ताल पर चले गए। उनके खिलाफ भी 45 से ज्यादा निलंबन हुए। वहीं, अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस पूरे मामले में नरमी दिखाते हुए सभी निलंबनों को रद्द कर दिया है। सरकार ने कर्मचारियों से तुरंत काम पर लौटने की अपील की है ताकि प्रशासनिक कार्य फिर से सुचारु रूप से शुरू हो सकें।
जनता को राहत देने की कोशिश
बता दें कि पिछले ढाई महीनों से जारी हड़ताल के कारण अंचल कार्यालयों में जमीन से जुड़े कामकाज पूरी तरह ठप पड़े थे, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसके अलावा, राज्य में चल रही जनगणना प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही थी।सरकार का मानना है कि कर्मचारियों की वापसी से न केवल लंबित कार्यों का निपटारा होगा, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था भी तेजी से पटरी पर लौटेगी।
CM सम्राट चौधरी ने हड़ताली कर्मचारियों को दी राहत, सस्पेंशन खत्म
Suspension revoked, appeal to return to work
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
