विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर सियासी हमला बोला। उन्होंने इस क्रम में बिहार की हालिया स्थिति को लेकर भी भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का काम केवल राज्यों में सरकार बनाना और सत्ता पर कब्जा जमाना है। उन्हें बिहार से कोई मतलब नहीं है। 25 से 30, फिर से नीतीश कहकर सत्ता में आए और तीन महीने में उन्हें हटा दिया। बिहार में चुनाव के दौरान वोट के लिए सारा खजाना खाली कर दिया आज प्रदेश में सारे काम ठप्प है।
बिहार में चुनाव के बाद से ही सारे कार्य ठप
वीआईपी नेता मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में चुनाव के बाद से ही सारे कार्य ठप हैं। इसके बाद सरकार बनी तो मुख्यमंत्री सहित तीन मंत्री ही शपथ लिए। मंत्री नहीं बनने से सभी विभागों में कार्य नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्री आपको ही बनाना है तो देर क्यों की जा रही है? उन्होंने महिला आरक्षण बिल को लेकर भी भाजपा पर बरगलाने की बात कहते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल 2023 में पास कर दिया गया, उस पर काम करना है लेकिन वे कर नहीं रहे हैं। उन्होंने आंकड़ों के जरिए बताया कि अभी 543 लोकसभा सीट हैं, इनमें 33 प्रतिशत हो जाएं तो 179 महिला सांसद होते।
महिलाओं के आरक्षण के लिए संशोधन बिल नहीं
उन्होंने कहा कि अधिकांश राज्यों में भाजपा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सामान्य वर्ग से है। उन्होंने महिला आरक्षण में कोटा में कोटा की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के आरक्षण के लिए संशोधन बिल नहीं है, परिसीमन के जरिए भाजपा का आरक्षण है। बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि देश में 2010 में जितने लोग खुश थे, वह आज नहीं हैं। उन्होंने पीएम से कहा कि आप जितना चुनाव के लिए सोचते हैं, उतना देश के लिए सोचिए तो देश का भला हो जाता । आरएसएस को राष्ट्र का निर्माण नहीं करना है, भाजपा को चुनाव जिताना है। उन्होंने कहा कि महिला के सम्मान के लिए हमलोग सड़कों पर उतरेंगे और महिला के आरक्षण की हकीकत लोगों को बताएंगे।
मुकेश सहनी का बड़ा हमला: पीएम मोदी देश की सेवा नहीं, बांटने की राजनीति कर रहे हैं
We don't want power, we want development – this is the call of real democracy