गजेंद्र सिंह शेखावत का बड़ा बयान, बिहार को बताए भारत की सांस्कृतिक राजधानी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होने कहा की भारत की प्रगति और पर्यटन की संभावनाओं पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत ने उल्लेखनीय प्रगति की है, जिसके चलते विश्व का भारत पर देखने का नजरिया बदल गया है। भारत अब वैश्विक स्तर पर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, और इस संदर्भ में उन्होंने विशेष रूप से बिहार की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को रेखांकित किया है।

बिहार को उन्होंने भारत की सांस्कृतिक राजधानी बताया और कहा कि यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने वर्तमान नीतीश कुमार सरकार की सराहना की, जो राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। बिहार टूरिज्म फेयर के आयोजन को लेकर उन्होंने विश्वास जताया कि इससे बिहार के पर्यटन को नई ऊंचाई मिलेगी।इसके अलावा, शेखावत ने झारखंड और महाराष्ट्र के आगामी चुनावों में NDA की जीत का भरोसा जताया, जैसा कि हरियाणा में हुआ था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article