पटना में फिर दिखा रफ्तार का कहर, फतुहा में बस की टक्कर से कई घायल

Patna Desk
xr:d:DAFnc-4GyKo:786,j:5969922314890577880,t:23082707
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राजधानी पटना में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला जब एक बस सड़क पर खड़े एक हाईवे वाहन से जा टकराई। यह दर्दनाक हादसा फतुहा थाना क्षेत्र के नारायण पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर हुआ, जहां हरनौत से पटना आ रही एक सरकारी बस ने मुख्य सड़क पर खड़े एक बालू लदे वाहन में जोरदार टक्कर मार दी।इस दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर सहित करीब छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काळ पटना भेजा गया है।

हादसे की जानकारी मिलते ही फतुहा थाना की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई।घायलों को पटना बख्तियारपुर रेलवे की एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए भेजा गया, जबकि क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटाने का कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस का ड्राइवर स्टेयरिंग में फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया।यह बस बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की थी और हरनौत से पटना की ओर जा रही थी। फिलहाल मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है और पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी हुई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article