News PR Live
आवाज जनता की

बिहार में अगले दो दिनों के लिए तेज आंधी-तूफान का अलर्ट जारी, लोगों को सतर्क रहने की कड़ी चेतावनी

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार में अगले दो दिनों के लिए एक अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें लोगों को सावधान और सचेत रहने की सलाह दी गई है। बता दें कि मौसम विभाग ने औरंगाबाद, बक्‍सर जैसे कुछ जिले को छोड़कर बाकी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

- Sponsored -

- Sponsored -

मौसम में हो रहे बदलाव के प्रति लोग सावधान रहें। अगले दो दिनों तक आंधी के साथ बारिश होने के आसार काफी बढ़ गए हैं। आंधी एवं वज्रपात के दौरान लोगों को पक्के मकानों में शरण लेना चाहिए। वज्रपात के दौरान ऊंचे पेड़ों एवं बिजली के खंभों से दूर रहें। तेज बारिश के दौरान खुले में रहने से परेशानी हो सकती है। बता दें कि बीते दिनों ही एक दिन की आंधी पानी में करीब 33 लोगों की मौत हो गई थी। जिसे लेकर इस बार लोगों को खास ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

बताया जा रहा कि आंधी की गति 30 से 40 किलोमीटर रहने की संभावना है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि वर्तमान में राजस्थान से असम तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। उसी के कारण प्रदेश के उत्तरी भाग में तेज बारिश के आसार है। खासकर सीमावर्ती जिलों में ज्यादा बारिश होगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि वर्तमान में प्री मानसून का दौर है। ऐसे में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। वहीं शनिवार को राजधानी का मौसम सामान्य रहा। राजधानी में अधिकतम तापमान 36 तो न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.