“तू डाल डाल और मैं पात पात “”कहावत की तर्ज पर कार्यवाही कर रही है मोतिहारी पुलिस उड़वा दिया ड्रोन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- शराब कारोबारियों के खिलाफ अब आधुनिक तरीके से मोतिहारी पुलिस कस रही है शिकंजा अब ड्रोन कैमरे की मदद से शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी बड़ी कार्यवाही कर रही है मोतिहारी पुलिस ड्रोन कैमरे के लोकेशन के आधार पर मोतिहारी पुलिस व एन्टी लिकर टास्क फोर्स (ALTF ) की बड़ी कार्यवाही में किया गया हज़ारों लीटर देशी शराब को नेस्तनाबूत।

सिकरहना एसडीएम व एसडीपीओ के नेतृत्व में ड्रोन कैमरे के मदद से 10200 लीटर अवैध देशी शराब को किया गया विनष्ट पांच शराब भट्टियों को किया गया ध्वस्त वही 65 ड्रम को किया गया आग के हवाले जिले के सिकरहना नदी के किनारे लालबेगिया अकौना ,पटजीलवा में हुई है कार्यवाही।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

एक ओर जहां सूबे बिहार में जहरीली शराब के कारण 50 से अधिक लोगो की मौत हो गई है वही इसके बाद उठे सियासी भूचाल के बाद नीतीश सरकार शराब कारोबारियों के खिलाफ फूल एक्शन मूड में है और शराब करोबफियो पर नकेल कसने के लिए जमीन से लेकर आसमान तक उनकी खोज खबर ले रही है और उनके खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है ।।इसी कड़ी में मोतिहारी पुलिस ने अब शराब माफियाओं की कमर तोड़ने के लिए अत्याधुनिक तरीको का इस्तेमाल कर रही है।

और अब वो ड्रोन कैमरे की मदद से शराब कारोबरियों पर नकेल कस रही है ।जी हाँ आज मोतिहारी पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से पांच शराब की भट्टियों को तो ध्वस्त तो किया ही है साथ मे 65 से अधिक शराब की ड्रम को आग के हवाले किया है ,,इसके अलावा क़रीब दस हज़ार दो सौ लीटर अवैध अर्धनिर्मित देशी शराब को बिनष्ट किया है ।

देखिये ड्रोन कैमरे की मदद से किस प्रकार मोतिहारी पुलिस शराब कारोबारियों पर नकेल कस रही है और उनके नापाक इरादों पर पानी फेर रही है ।।।

वीडियो लाइव ड्रोन कैमरे से शराब की खोज

दरअसल अब मोतिहारी पुलिस शराब कारोबारियों के साथ “तू डाल डाल मैं पात पात “”का खेल,- खेल रही है और उनपर नकेल कसने के लिए ड्रोन कैमरे की मदद ले रही और लगातार सफलता हासिल कर रही है । इसी कड़ी में आज एन्टी लिकर टास्क फोर्स (ALTF ) ने सिकरहना एसडीएम निशा ग्रेवाल व एसडीपीओ अशोक कुमार के सफल नेतृत्व में आज लालबेगिया अकौना ,पटजीलवा व अन्य जगहों पर ड्रोन कैमरे की मदद से छापेमारी कर पांच शराब भट्टियों को ध्वस्त किया है।

साथ मे करीब दस हज़ार दो सौ लीटर अवैध देशी शराब का भी बिनष्टीकरण किया गया है इसके अलावा 65 शराब की ड्रम को आग के हवाले कर दिया है ।।जिसकी लाइव तस्वीर आप अपने टीवी स्क्रीन पर देख सकते है ।।तस्वीरों में आप देख सकते है कि कैसे दरों कैमरा शराब कारोबारियों के लिए काल बनकर आया है और उनके नापाक मंसूबों पर कैसे पानी फेर रहा है ।

वीडियो लाइव छापेमारी

वही इस मामले की पुश्टि मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने की है और कहा है कि शराब कारोबारियों। के खिलाफ लगातार कार्यवाही चल रही है ।इसी कड़ी में आज सिकरहना क्षेत्र में ड्रोन कैमरे की मदद से छापेमारी की गई है और दस हज़ार लीटर से अधिक अवैध देशी शराब का बिनष्टीकरण किया गया है वही 65 ड्रम को आग के हवाले करते हुए पांच शराब की भट्टियों को ध्वस्त किया गया है ।।आगे भी ये कार्यवाही जारी रहेगी ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article