चोरी की दो मवेशी के साथ चार चोर गिरफ्तार,पिकअप जब्त

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- कैमूर दुर्गावती थाना क्षेत्र के चांद नहर पर पिपरी गांव के सामने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मवेशी के साथ चार चोर को गिरफ्तार की है।

 

वही इस मामले को लेकर मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार ने शनिवार को दुर्गावती थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को जानकारी दी है। चोरी की मवेशी कर्मनाशा बाजार निवासी मुख्तार यादव की बताई गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

जिनको पुलिस ने लिखित कागजात के साथ सुपुर्द कर दिया। गिरफ्तार चोर कुदरा थाना क्षेत्र के नशेज गांव निवासी राम इकबाल मुसहर, नुआंव थाना क्षेत्र के जैतपूरा गांव निवासी विनोद मुसहर।

 

 

मोहनिया थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव निवासी ओमप्रकाश नट व चैनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी पप्पू खान सभी जिला कैमूर के निवासी हैं। पुलिस पूछताछ करते हुए उन सभी का आपराधिक इतिहास खंघालने में जुटी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article