Bihar MLC Result 2026:नीरज कुमार की जीत पर पंकज रंजन का बधाई संदेश,नीतीश-निशांत के समर्थन में लगाए नारे

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क:बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक निर्वाचन सीट पर जेडीयू के उम्मीदवार नीरज कुमार ने जीत हासिल की है। जीत की खबर सामने आने के बाद जेडीयू खेमे में उत्साह है। नीरज कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को दिया, जबकि मोकामा विधायक अनंत सिंह ने चुनाव में अपनी हार स्वीकार करते हुए प्रतिक्रिया दी है।
नीरज कुमार ने नीतीश और निशांत कुमार का जताया आभार
जीत के बाद नीरज कुमार ने जेडीयू के शीर्ष नेतृत्व, पार्टी प्रमुख नीतीश कुमार और निशांत कुमार के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनकी जीत में पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की ताकत की अहम भूमिका रही है।
वहीं नीरज कुमार ने अपनी राजनीतिक पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए कहा, “मनुष्य को ईर्ष्या का पात्र बनना चाहिए, दया का पात्र नहीं। मैं गरीब परिवार में पैदा हुआ हूं और न मेरे पास धनबल है, न बाहुबल, लेकिन कार्यकर्ता बल हमसे ज्यादा किसी के पास नहीं।” उन्होंने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा, “जो मिठाई विरोधियों ने बनाई थी, उनमें नमक था।” उनके इस बयान के बाद चुनावी मुकाबले को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
जेडीयू कार्यकर्ताओं में खुशी, पंकज रंजन ने दी बधाई
पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की जीत की खबर के बाद जेडीयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी देखी जा रही है। जेडीयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज रंजन ने नीरज कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उन्हें एनडीए उम्मीदवार बताते हुए जीत पर प्रसन्नता जताई और नीतीश कुमार तथा निशांत कुमार के समर्थन में नारे भी लिखे।
जेडीयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज रंजन ने पटना स्नातक सीट से एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार की जीत पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “पटना स्नातक सीट से NDA उम्मीदवार श्री नीरज कुमार जी की जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जय श्री नीतीश कुमार जी और निशांत कुमार जी।”
अनंत सिंह ने स्वीकार की हार
पटना स्नातक एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “जन सुराज के प्रत्याशी अनुज कुमार सिंह हार गए हैं, गिनती खत्म हो गई है। नीरज कुमार जी जीत गए और हम हार गए।” अनंत सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें अपनी पार्टी से कोई नाराजगी नहीं है। उनके बयान के बाद चुनाव में उनके समर्थन और राजनीतिक रुख को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

Share This Article