- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWS PR DESK- बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पटना पुलिस लगातार अलर्ट है जगह-जगह पर छापेमारी की जा रही है आपको बता दे की पटना पुलिस के विशेष अभियान के दौरान सूचना मिलती है कि कदम कुआं थाना अंतर्गत मैकडॉल गोलंबर के पास कुछ व्यक्ति अप्रिय घटना करने की योजना बना रहे हैं।
इसी दौरान पुलिस छापेमारी करने के लिए मौके पर पहुंचती है छापेमारी के दौरान एक देसी कट्टा 11 जिंदा कारतूस एवं पांच मोबाइल बरामद किया जाता है चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जाता है।
वहीं इस मामले को लेकर पटना के सेंट्रल एसपी दीक्षा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास पाया गया है हर मामले एवं कार्रवाई के संबंध में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
