- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
नालंदा के सोहसराय थाना क्षेत्र के तलाबपर इलाके में पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट में एक व्यक्ति को जांघ में गोली लग गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया और सभी अभियुक्तों को तकनीकी अनुसंधान करते हुए नूरसराय के ईसापुर गांव से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शम्भू कुमार उर्फ शम्भू यादव, अक्षय कुमार, मंजीत कुमार और पुष्पांजय कुमार शामिल हैं।जिनका लंबा अपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार, 08 जिंदा कारतूस, एक मैगजीन और स्कार्पियो वाहन बरामद किया। पुलिस जख्मी व्यक्ति के अपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। मामले में आरोप पत्र समर्पित करने के लिए जल्द ही स्पीडी ट्रायल किया जाएगा।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
