तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, पत्नी का मायागंज अस्पताल में चल रहा है इलाज, 30 को बेटी का होना था शादी

Rajan Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- भागलपुर में दर्दनाक सड़क हादसे ने बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक गोगरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी शिव शक्ति सिंह गौगुरी की तौर पर हुई है। मृतक मायागंज अस्पताल में भर्ती अपनी पत्नी के लिए खाना लेकर जा रहे थे। घटना एनएच-भागलपुर रोड पर हुई, जहां विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि शिव शक्ति सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत मायागंज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में शामिल मोटरसाइकिल चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल की पहचान सुर्खीकल निवासी सुनील कुमार के पुत्र किशन कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है और घायल को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है परिजनों के अनुसार, शिव शक्ति सिंह की पत्नी सुनीता देवी 9 नवंबर से मायागंज अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका पेट का ऑपरेशन हुआ है। रविवार को वह उनके लिए भोजन लेकर अस्पताल जा रहे थे।
हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है, क्योंकि मृतक की बेटी पूजा कुमारी की शादी इसी महीने 30 नवंबर को होने वाली थी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

दुर्घटना स्थल पर मृतक की बाइक से पूजा की शादी का कार्ड भी मिला है। शादी की तैयारियों में जुटा परिवार अब शोक में डूब गया है। मृतक के दो बेटे और एक बेटी हैं। गांव में घटना के बाद शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों वाहनों की टक्कर के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article