लगभग दशहरा से कैमूर में फिर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Rajan Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- कैमूर में मॉनसून की सक्रियता अब भले ही कम हो गई है, लेकिन दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की विदाई अभी नहीं हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मॉनसून अक्टूबर के पहले सप्ताह के बाद ही कैमूर से लौटेगा। इसी बीच विभाग ने चेतावनी दी है कि 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक जिले में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, 30 सितंबर को उत्तरी अंडमान सागर में एक ऊपरी वायु चक्रवातीय परिसंचरण बनने की संभावना है। इसके असर से 1 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी के उत्तर और मध्य भाग में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है। इस कारण कैमूर में पूर्वी हवाओं की सक्रियता बढ़ेगी, आद्रता में वृद्धि होगी और मॉनसून दोबारा सक्रिय हो सकता है।

कैमूर जिले समेत ज्यादातर प्रखंडों में मौसम शुष्क रहेगा और उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। जिले में बादल साफ रहेंगे, केवल कुछ पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इनमें रामगढ़ , नुआंव, कुदरा मोहनिया और रामपुर शामिल हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article