बिहार पंचायत चुनाव : पांचवें चरण में गोपालगंज में भी मतदान, डीएम और एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग, 238 बूथों पर डाले जा रहे वोट

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। गोपालगंज में हथुआ प्रखंड में पांचवें चरण में पंचायत चुनाव चल रहा है। जिसको लेकर खुद डीएम और एसपी सभी बूथों का निरीक्षण कर रहे हैं। एसपी आनंद कुमार ने कहा कि जिले में शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में मतदान कराने को लेकर अब तक 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कल 60 लोगों को और आज 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने कहा कि इस बार में बाइक से घातक दल का निर्माण किया गया है। जो बाइक दल सभी बूथों पर पहुंच रहे हैं और यहां पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

गोपालगंज में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। और चैनपुर पंचायत में 4 दिनों पूर्व खूनी संघर्ष हुआ था। बावजूद इसके आज शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। हथुआ में 1 लाख 23 हजार वोटर हैं। 1726 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। 540 पदों के लिए मतदान हो रहा है। यहां पर 18 पंचायतों के लिए सुबह से मतदान हो रहा है। इसको लेकर लोगों में उत्साह भी है। कुल 238 बूथ बनाए गए हैं। 36 सेक्टर का निर्माण किया गया है।

Share This Article