Bihar Police Awards: गैलेंट्री मेडल से राष्ट्रपति पुलिस पदक तक, 18 पुलिसकर्मियों को सम्मान

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार पुलिस के अधिकारियों और जवानों के लिए कुल 18 पुलिस पदकों की घोषणा की है। इनमें वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए दिए जाने वाले पदक शामिल हैं। इंस्पेक्टर मोहम्मद अफसर हुसैन को वीरता के लिए गैलेंट्री मेडल से सम्मानित किया गया है। वहीं आईजी संजय कुमार और एसपी बीना कुमारी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक के लिए चुना गया है।

इसके अलावा डीआईजी राकेश कुमार सिन्हा, एसपी इम्तियाज अहमद सहित 15 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक देने की घोषणा की गई है। वर्ष 2025 में बिहार पुलिस को कुल 15 पुलिस पदक मिले थे। इस बार यह संख्या बढ़कर 18 हो गई है।
इन्हें मिला सराहनीय सेवा पदक …
सराहनीय सेवा पदक पाने वालों में डीआईजी राकेश कुमार सिन्हा, एसपी इम्तियाज अहमद, इंस्पेक्टर मो. इरशाद आलम, एएसआई मुकेश कुमार सिंह, एएसआई लवकुश कुमार, एसआई राकेश कुमार सिंह, हवलदार शंभु नाथ सिंह, एसआई संतोष छेत्री, हवलदार संतोष अले मगर, हवलदार रुपेश थापा, कांस्टेबल तपन गुरुंग, कांस्टेबल छत्रबहादुर थापा, कांस्टेबल संतोष कुमार ठाकुर, एएसआई अमिताभ गिरी और एएसआई आनंद प्रकाश शामिल हैं।
बिहार पुलिस के अधिकारियों और कर्मियों को मिले इन सम्मानों से पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मिलने वाले ये पदक उनकी सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यों की पहचान के रूप में देखे जा रहे हैं।

Share This Article