अनंत सिंह का वायरल वीडियो: डांस और नोट उड़ाने पर बढ़ी सियासी गर्मी

100 से ज्यादा गाड़ियों के काफिले और भव्य स्वागत के बीच कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गोपालगंज से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। मोकामा के विधायक अनंत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक निजी कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी के दौरान बार-बाला के डांस और नोट उड़ाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर अब तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
कार्यक्रम में बार-बाला के डांस का आयोजन किया गया था,
जानकारी के अनुसार, अनंत सिंह मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। देर रात आयोजित इस कार्यक्रम में बार-बाला के डांस का आयोजन किया गया था, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्यक्रम के दौरान विधायक के समर्थक मौजूद हैं और कुछ लोग डांसर पर नोट उड़ाते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक अनंत सिंह या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


अनंत सिंह जिंदाबाद’ के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा
बताया जा रहा है कि उनका काफिला सिवान के अमलोरी मार्ग से होते हुए गोपालगंज पहुंचा था। जैसे ही काफिला मटिहानी मोड़ पर पहुंचा, समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान फूल बरसाए गए और ‘अनंत सिंह जिंदाबाद’ के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब 100 से अधिक गाड़ियों का काफिला इस कार्यक्रम में शामिल हुआ था, जिससे सड़क पर लंबा जाम जैसा दृश्य बन गया। मटिहानी मोड़ पर कुछ देर के लिए मेले जैसा माहौल देखने को मिला। काफिले के साथ चल रहे समर्थक लगातार ‘अनंत सिंह जिंदाबाद’ और ‘छोटे सरकार जिंदाबाद’ के नारे लगाते रहे। फिलहाल, वायरल वीडियो को लेकर इलाके में चर्चाएं तेज हैं और लोग इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article