होली पर सख्त हुआ बिहार पुलिस मुख्यालय, 30 हजार अतिरिक्त बलों की तैनाती

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना: होली पर्व को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने साफ निर्देश दिया है कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, शराब पीकर उत्पात मचाने या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए करीब 30 हजार अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल की तैनाती, लगातार गश्ती, ड्रोन और सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी तथा सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मुख्य सचिव और डीजीपी की संयुक्त बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक के बाद राज्य के सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को अलर्ट मोड में रहने, शांति समिति की बैठकें आयोजित करने तथा स्थानीय स्तर पर सामुदायिक समन्वय बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

डीजीपी विनय कुमार ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने के लिए तैयार है।

बिहार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहार की आड़ में कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि पूरे राज्य में होली का पर्व शांति और उल्लास के साथ मनाया जा सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article