हरिद्वार की डॉक्टर प्रिया आहूजा ने के नाम है कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, योगा से की ऐसी दोस्ती…

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उत्तराखंड की धरती एक बार फिर महिला सशक्तीकरण की मिसाल बनी है। हरिद्वार की रहने वाली डॉक्टर प्रिया आहूजा ने योग में अपनी अद्वितीय क्षमता का प्रदर्शन करते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करने वाली डॉ प्रिया आज पहचान की मोहताज नहीं। उन्होंने कठिन माने जाने वाले अष्टवक्रासन (आठ कोण मुद्रा) को 3 मिनट 29 सेकंड तक स्थिर रखकर नया विश्व रिकॉर्ड 2022 में बनाया था।

लगातार वह अपने योग के माध्यम से आगे बढ़ रही है.बता दे इससे पहले यह रिकॉर्ड 2 मिनट 6 सेकंड का था।डॉ. प्रिया ने इससे पहले इसी योग मुद्रा को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी 4 मिनट 26 सेकंड तक कर दिखाया था। अब उनके नाम दो प्रतिष्ठित रिकॉर्ड दर्ज हैं—गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स।डॉ. प्रिया आहूजा बताती हैं कि वह पिछले सात वर्षों से इस रिकॉर्ड के लिए अभ्यास कर रही थीं। गृहस्थ जीवन जीने के साथ-साथ उन्होंने दो बच्चों की परवरिश करते हुए इस उपलब्धि को हासिल किया है। उनका कहना है कि वह अन्य महिलाओं को प्रेरित करना चाहती हैं कि पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ भी लक्ष्य पाया जा सकता है।उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड जैसे राज्यों में फिटनेस और खेलों को लेकर जागरूकता और संसाधनों में विस्तार की ज़रूरत है, ताकि और भी प्रतिभाएं सामने आ सकें। डॉ. प्रिया की यह उपलब्धि निश्चित ही प्रदेश की बेटियों को आगे बढ़ने का हौसला देगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article