AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नालंदा घटना पर बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई : SIT जांच तेज, 8 आरोपी गिरफ्तार, 4 की तलाश जारी

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क: पटना/नालंदा, 02 अप्रैल 2026। नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में शादीशुदा महिला के साथ हुई घटना को लेकर बिहार पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस मामले में अब तक 2 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है।

घटना 26 मार्च 2026 की शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच की बताई जा रही है। इस संबंध में नूरसराय थाना कांड संख्या-194/26 दर्ज कर 3 नामजद आरोपियों अशोक यादव, मतलु महतो उर्फ नवनीत कुमार और रविकांत कुमार को आरोपी बनाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है, जिसमें एक महिला पुलिस पदाधिकारी को अनुसंधान की जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता का बयान न्यायालय में दर्ज कराया गया है। प्रारंभिक जांच में छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास की बात सामने आई है। मामले में आगे की जांच के दौरान अन्य धाराएं भी जोड़ी गई हैं। वहीं, वीडियो फुटेज के आधार पर 6 अन्य अप्राथमिकी अभियुक्तों की पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार किया गया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पुलिस ने बताया कि अभी 4 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।

इस बीच, सोशल मीडिया पर पीड़िता से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने और पहचान उजागर करने के मामले में भी पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। इस संबंध में साइबर थाना में दो अलग-अलग कांड दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

बिहार पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी आपत्तिजनक कंटेंट को शेयर या फॉरवर्ड न करें, क्योंकि यह कानूनन अपराध है। साथ ही, सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी गई है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।