नालंदा घटना पर बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई : SIT जांच तेज, 8 आरोपी गिरफ्तार, 4 की तलाश जारी
NEWS PR डेस्क: पटना/नालंदा, 02 अप्रैल 2026। नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में शादीशुदा महिला के साथ हुई घटना को लेकर बिहार पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस मामले में अब तक 2 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है।