बिहार को मिलने जा रही है दूसरी नमो भारत रैपिड रेल, गया से अयोध्या के बीच शुरू होगा संचालन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के रेल यात्रियों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे जल्द ही गया से अयोध्या के बीच एक नई नमो भारत रैपिड रेल सेवा शुरू करने जा रहा है। इस हाई-स्पीड एसी ट्रेन का मकसद यात्रियों को तेज, सुविधाजनक और किफायती सफर का अनुभव देना है।सूत्रों के मुताबिक, यह रैपिड रेल गया और अयोध्या के बीच चलेगी और यह बिहार के लिए दूसरी नमो भारत ट्रेन होगी। यह सेवा 408 किलोमीटर की दूरी को कवर करेगी और सरकार के पर्यावरण अनुकूल, टिकाऊ परिवहन की दिशा में एक और अहम कदम मानी जा रही है।इस ट्रेन की खास बात यह है कि सभी कोच अनारक्षित होते हुए भी पूरी तरह वातानुकूलित होंगे, जिससे यात्रियों को बिना आरक्षण के भी आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।

ट्रेन सप्ताह में छह दिन (रविवार छोड़कर) चलेगी।गया से प्रस्थान – सुबह 5:00 बजेअयोध्या धाम आगमन – दोपहर 11:00 बजेअयोध्या से वापसी – शाम 5:00 बजेगया आगमन – रात 11:00 बजेट्रेन में कुल 16 एसी कोच होंगे और अनुमान है कि अनारक्षित टिकट का किराया लगभग ₹500 होगा, जिससे यह सेवा आम यात्रियों और पर्यटकों दोनों के लिए सुलभ और किफायती बन जाएगी।

रूट में शामिल प्रमुख स्टेशन:रफीगंज, सासाराम, डीडी उपाध्याय जंक्शन, काशी, वाराणसी जंक्शन, जौनपुर, शाहगंज, अकबरपुर और गोशाईगंज।ट्रेन की अधिकतम गति 130 किमी/घंटा तक होगी, जिससे यात्रा समय में काफी कटौती होगी।यह पहल भारतीय रेलवे की आधुनिक और ऊर्जा-कुशल परिवहन प्रणाली विकसित करने की रणनीति का हिस्सा है।वर्तमान में चल रही है पहली नमो सेवा: जयनगर से पटनाइससे पहले बिहार में जयनगर से पटना के बीच एक नमो भारत मेट्रो सेवा पहले ही शुरू हो चुकी है, जो मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी और मोकामा के रास्ते गुजरती है। अब गया-अयोध्या रैपिड रेल से राज्य के रेल नेटवर्क को और मजबूती मिलेगी और यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article