बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय 4th फाउंडेशन डे आज, पशु मत्स्य विभाग मंत्री मुकेश सहनी रहे मौजूद, विश्वविद्यालय के विकास पर खर्च होगा 950 करोड़

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में आज स्थापना समारोह का कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में पशु एवं मत्स्य विभाग के मंत्री मुकेश सहनी भी मौजूद रहे। विश्वविद्यालय की चौथी स्थापना समारोह को मंत्री सहनी ने संबोधित करते हुए कगहा कि इन 4 सालों में विश्वविद्यालय ने कई बेहतर कार्य किए हैं। ट्रेनिंग प्रोग्राम और शोध कार्यक्रम से बिहार के पशुपालकों फायदा मिल रहा है। इसके साथ ही उनके द्वारा राज्य में मत्स्य पालको के लिए 3 महीने का कोर्स बनाने का काम किया जा रहा।

वहीं वेटरनरी में नर्सिंग की कोर्स की तैयारी हो रही है। साथ ही विश्वविद्यालय के विकास के लिए 950 करोड़ खर्च किया जा रहा है। जानवरों के घर तक वेटरनरी डॉक्टर भी पहुंचे इस योजना पर कार्य किया जा रहा। इसके लिए जल्द ही बड़े पैमाने पर भेटनरी डॉक्टरों की बहाली भी होगी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में खुद का मछली उत्पादन और दूसरे राज्यों में निर्यात के लिए भी योजना बनाई जा रही। बता दें कि एसीएसटी समाज के लोगों को 90% अनुदान पशुपालन में दिया जा रहा है। इसके साथ ही 500 करोड़ का अतिरिक्त बजट पशुपालन विभाग को भी मिला है। बजट का उपयोग पशुपालन विश्वविद्यालय से विभागों में विकास कार्यों पर खर्च होंगे।

Share This Article