गया में HAM (सेक्युलर) की नई जिला कार्यकारिणी गठित, जीतन राम मांझी ने दलितों पर अत्याचार को लेकर उठाई आवाज; हक और सम्मान की लड़ाई का किया ऐलान, !

Muskan Gupta

गया जिले के हरिदास सेमिनरी आर्ट गैलरी में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की ओर से जिला कार्यकारिणी गठन एवं प्रदेश पदाधिकारियों के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री एवं HAM (सेक्युलर) के संरक्षक जीतन राम मांझी तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन शामिल हुए।


कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने को लेकर भी चर्चा हुई।

दलितों पर अत्याचार को लेकर मांझी ने

मीडिया के द्वारा पूछे गए सवालों पर जीतन राम मांझी ने देश में दलितों के साथ होने वाले कथित भेदभाव और अत्याचार को लेकर। उन्होंने मंदिरों में दलित नेताओं के जाने के बाद मंदिर परिसर को धोए जाने की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि यह किसी एक पार्टी या गठबंधन का मामला नहीं है, !

बल्कि समाज में मौजूद कुछ लोगों की गलत मानसिकता का परिणाम है।

मांझी ने कहा कि जब वे या राष्ट्रपति रहे रामनाथ कोविंद जैसे लोग मंदिर गए, तब भी मंदिर धोए जाने की बातें सामने आई थीं। उन्होंने बाबू जगजीवन राम का भी उदाहरण देते हुए कहा कि उनके मंदिर जाने के बाद भी ऐसी घटना सामने आई थी।

उन्होंने कहा कि ऐसी मानसिकता को किसी राजनीतिक दल से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। समाज में कुछ लोग गलत सोच रखते हैं और ऐसे लोगों की वे कड़ी निंदा करते हैं। मांझी ने कहा कि इस तरह की सोच समाज के लिए ठीक नहीं है।

पार्टी संगठन को मजबूत करने पर जोर

कार्यक्रम के दौरान नवगठित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। नेताओं ने पार्टी की नीतियों और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। समारोह में बड़ी संख्या में HAM (सेक्युलर) के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गया से आशिस कुमार की रिपोर्ट ;—

Share This Article