बिहार के मौसम में बदलाव, ठंड और धुंध का असर बरकरार

Puja Srivastav

NEWS PR डेस्क : बिहार के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह के समय कड़ाके की ठंड, दिन में हल्की धूप और रात में बढ़ती ठंड से लोगों की परेशानी बनी हुई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के भीतर बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। इसके साथ राज्य के पांच जिलों में कुहासे को लेकर विशेष चेतावनी दी गई है।

राजधानी पटना में सुबह से ही धूप निकलने से लोगों को हल्की राहत जरूर मिली, लेकिन ठंड का असर अब भी महसूस किया जा रहा है।
घने कुहासे और धुंध के कारण ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं, जिससे कई ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है।

सड़कों पर भी वाहनों की गति धीमी हो गई है, जिससे यातायात पर असर पड़ा है।
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Share This Article