लोजपा (रामविलास) के फिर से बिहार प्रदेश प्रवक्ता बने दिनेश राज पासवान

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना स्थित लोजपा (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय, 1 व्हीलर रोड में आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की माता, रीना पासवान की उपस्थिति में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लोजपा (रा) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने दिनेश राज पासवान को पुनः बिहार प्रदेश प्रवक्ता के रूप में मनोनयन पत्र सौंपा।नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता को बधाई देते हुए जमुई सांसद और बिहार प्रदेश संगठन प्रभारी अरुण भारती, राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना, युवा प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु पासवान, प्रदेश महासचिव चंदन पासवान, और एससी/एसटी प्रदेश उपाध्यक्ष लाल बाबू पासवान समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शुभकामनाएं दीं।

प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि दिनेश राज पासवान 10 वर्ष पूर्व चिराग पासवान के विचारों और सिद्धांतों से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल हुए थे। इससे पहले वे लोजपा पटना महानगर अध्यक्ष और युवा प्रदेश महासचिव के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।पार्टी के नेताओं ने दिनेश राज पासवान की नियुक्ति को छोटे कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि लोजपा (रामविलास) हमेशा अपने कार्यकर्ताओं को राजनीति में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article