भाजपा महिला मोर्चा का विपक्ष पर निशाना, “जंगलराज में महिलाएं चूल्हे-चौके तक सीमित थीं..

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता ने पटना में प्रेस वार्ता कर विपक्ष पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की मातृशक्ति संकल्प सभा में यह साफ संदेश दिया गया कि विपक्ष ने हमेशा महिलाओं का अपमान किया है।

धर्मशिला गुप्ता ने आरोप लगाया कि हाल ही में विपक्षी दल की यात्रा के दौरान एक महिला का अपमान किया गया और तीन दिन बीत जाने के बाद भी अब तक न तो किसी ने माफी मांगी है और न ही खेद प्रकट किया है।

उन्होंने कहा कि लालू परिवार के शासनकाल में महिलाएँ केवल चूल्हे-चौके तक सीमित थीं। जंगलराज में महिलाएँ सुरक्षित नहीं थीं, लेकिन आज महिला पुलिस, सांसद और अधिकारी बन रही हैं। यह फर्क NDA की सरकार ने दिखाया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

महिलाओं के विकास पर सरकार का फोकस

सांसद ने कहा कि बिहार में हर परिवार को 10 हजार रुपये की राशि दी जाएगी, जिसके बाद यह राशि बढ़कर 2 लाख तक पहुंचेगी। आज महिलाओं को 50% आरक्षण, जनधन खाता, वृद्धा पेंशन और बेटियों को 35% आरक्षण सरकारी नौकरियों में मिल रहा है।

उन्होंने “माई-बहन योजना” पर भी विपक्ष को घेरा और कहा कि अगर यह योजना महिलाओं के लिए इतनी महत्वपूर्ण थी तो इसे तब शुरू किया जाना चाहिए था जब उनकी माता मुख्यमंत्री थीं।

विपक्ष पर हमला

धर्मशिला गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस और राजद सिर्फ महिलाओं को गुमराह करने और पैसों के बल पर वोट खरीदने का काम करते हैं। यही नहीं, वे माता सीता तक का अपमान करने से पीछे नहीं हटते। लालू राज में महिलाओं की स्थिति इतनी खराब थी कि वे सड़क पर भी सुरक्षित नहीं थीं।

अंत में उन्होंने कहा कि बिहार की जनता कांग्रेस और राजद को नकार चुकी है और अब पूरा राज्य NDA के साथ खड़ा है। उन्होंने दावा किया कि राजद और कांग्रेस की यह यात्रा ही उनकी अंतिम यात्रा साबित होगी, जिसके बाद जनता उन्हें हमेशा के लिए विदाई दे देगी।








- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article