भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी! मैथिली ठाकुर और IPS आनंद मिश्रा को मिला टिकट

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें इस बार 12 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। इस सूची में दो बड़े नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं — लोकगायिका मैथिली ठाकुर और पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा

सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में पार्टी की सदस्य बनी मैथिली ठाकुर को अलीनगर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, जनसुराज छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को बक्सर सीट से टिकट मिला है। इसके अलावा, सोनपुर से विनय कुमार सिंह को पार्टी ने मैदान में उतारा है।

सबसे कम उम्र की उम्मीदवार बनीं मैथिली ठाकुर

अलीनगर से टिकट मिलने के बाद मैथिली ठाकुर अब भाजपा की सबसे कम उम्र की प्रत्याशी बन गई हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 2000 को हुआ था, यानी उन्होंने अभी-अभी अपना 25वां जन्मदिन मनाया है। कुछ ही समय पहले भाजपा में शामिल हुईं मैथिली अब राजनीति में नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वहीं, आनंद मिश्रा का नाम भी पहले से ही चर्चाओं में था और उनका टिकट लगभग तय माना जा रहा था। उन्होंने करीब एक महीने पहले ही भाजपा का दामन थामा था।

इसके अलावा, सूची में गोपालगंज सीट से गोपाल सिंह को टिकट दिया गया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह वही गोपाल सिंह हैं या कोई और, क्योंकि भाजपा के पूर्व नेता गोपाल सिंह का कुछ समय पहले निधन हो चुका था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article