कंबल वाले बाबा का मुंगेर मे लगा दरबार,भीड़ के कारण बीच में रोका गया दरबार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर जिला अंतर्गत हवेली खड़गपुर प्रखंड अंतर्गत प्रसादों गांव में चल रहे श्री श्री 1008 रूद्र चंडी महायज्ञ में कंबल वाले बाबा पहुंचे। वे 4 मई से 6 मई 2025 तक यहीं रहेंगे। रविवार सुबह 10 बजे उनका चमत्कारी दरबार लगा। बाबा की दिव्य शक्ति और लोकप्रियता को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बाबा अपने वरदान से मिले चमत्कारी कंबल से मरीजों का इलाज कर रहे थे। कई रोगी चुटकी में ठीक हो रहे थे।दरबार शुरू होते ही चारों ओर से भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजन समिति भीड़ को नियंत्रित नहीं कर सकी। वॉलिंटियर्स व्यवस्था संभाल नहीं पाए। भीड़ इतनी बढ़ गई कि बाबा को दरबार बीच में रोकना पड़ा। लोग लगातार वीडियो बना रहे थे।

पत्रकारों को भी वीडियो बनाने से रोका गया। बाद में बाबा ने पत्रकारों से बात की। कुछ देर बाद माइकिंग के जरिए लोगों को समझाया गया। फिर से दरबार शुरू हुआ। बाबा 4, 5 और 6 मई को दिव्य दरबार में चमत्कार दिखाएंगे। दरबार में पैरालिसिस, गठिया, जोड़ों का दर्द, बहरेपन जैसे रोगों से पीड़ित लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। भीड़ और अव्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आयोजन समिति व्यवस्था नहीं संभाल पा रही। कार्यक्रम बार-बार रोकना पड़ रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article