श्राद्ध कर्म करने गए एक बुजुर्ग की कमला नदी में डूबने से मौत हो गई है। घटना के बाद करीब 15 घंटे के बाद शव को नदी से बाहर निकल गया है

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- घटना के बारे में मृतक के परिजनों ने बताया है कि मृतक रंजीत कुमार मंडल ( 45 वर्षीय) नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 27 हरिगंज कोरिया टोली का निवासी है जो मोहल्ले में एक व्यक्ति के निधन के बाद उनके श्राद्धकर्म करने को लेकर कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मधेपुरा प्राणपुर स्थित कमला नदी में गया हुआ था, की दौरान रंजीत मंडल नहाने के लिए कमला नदी में जैसे उतरा उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

श्राद्ध में पहुंचे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें रविवार की देर शांत तक बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन वह नाकामयाब रहे।

 

 

आज सोमवार को काफी खोजबीन के बाद शव को बाहर निकल गया है और इसकी सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी गई और मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

 

 

मृतक के परिजनो ने बताया कि 45 वर्ष से रंजीत कुमार मंडल पानी प्लांट में काम क्या करता था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article