उद्घाटन के महज पांच दिनों के अंदर चोरों ने किया हाथ साफ, 8 सोलर लाइटों में से चार को किया गायब

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

5 फरवरी को अपने प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुंगेर के नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत में खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान को डेवलप कर एक सौगात दिया था । इस मैदान में कई खेलों के लिए कोर्ट बनाया गया जहां खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा को और निखार सके । यह खेल मैदान रात्रि में भी रौशन रहे इसको ले सरकार के द्वारा मैदान के चारों और 2 लाख 45 हजार 352रूपये की लागत से 8 सोलर लाइट लगवाया गया था ।

स्थानीय चोरों की महज कुछ पैसों के खातिर इस लाइटों पे बुरी नजर पड़ गई और 5 फरवरी के उद्घाटन के बाद ही पांच दिनों के अंदर ही 8 में से 4 लाइटों की चोरी कर ली गई है। जिससे मैदान का एक भाग बिल्कुल अंधेरा में डूब गया और रात्रि में वॉकिंग, और खेलने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि मुख्य मंत्री के उद्घाटन के बाद ही लाइटों की चोरी कर ली गई है। जिसको ले स्थानीय थाना में आवेदन दिया गया है। पर अगर पुलिस के द्वारा इसे ध्यान नहीं दिया गया तो बांकि बचे लाइट भी चोरी हो जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article