बिहार में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा: नए पोर्टल से कलाकारों और व्यवसायियों के लिए सुनहरा मौका

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 27 अप्रैल। कला एवं संस्कृति विभाग और बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड ने बिहार में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने और स्थानीय व्यवसायियों के लिए एक खास ऑनलाइन पोर्टल लांच किया है। इस खास पहल से राज्य के कलाकारों, तकनीशियनों और विभिन्न सेवा प्रदाताओं के लिए नए अवसरों के द्वार खुल गए हैं।

इस पोर्टल के माध्यम से स्थानीय कलाकार (एक्टर, डांसर, सिंगर आदि) के साथ-साथ फिल्म निर्माण से जुड़े तकनीकी और व्यावसायिक लोग भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसमें कैमरा, लाइट, साउंड, ड्रोन, एडिटिंग, वीएफएक्स जैसी तकनीकी सेवाएं, आर्ट डायरेक्शन, सेट डिजाइन, कॉस्ट्यूम और मेकअप जैसी क्रिएटिव सेवाएं शामिल हैं।

इसके अलावा होटल, ट्रांसपोर्ट, शूटिंग लोकेशन, कैटरिंग जैसी लॉजिस्टिक सेवाएं देने वाले व्यवसायी भी इस प्लेटफॉर्म से जुड़ सकते हैं। मीडिया और प्रमोशन से जुड़े लोग जैसे डिजिटल मार्केटिंग, सोशल मीडिया, फोटोग्राफी के पेशेवरों के साथ-साथ सिक्योरिटी, इवेंट मैनेजमेंट और लोकल कोऑर्डिनेशन से जुड़े लोग भी इसमें आवेदन कर सकते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस पोर्टल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि बिहार में होने वाली फिल्मों की शूटिंग के दौरान स्थानीय लोगों को सीधे फिल्म प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। इससे न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, बल्कि स्थानीय व्यवसायों को भी नए क्लाइंट मिलेंगे और आय के स्रोत बढ़ेंगे।

मुफ्त पंजीकरण की सुविधा

इच्छुक लोग film.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article