आज सीमा सुरक्षा बल का 57वां स्थापना दिवस, पल्वी राज कंस्ट्रक्शन और न्यूज पीआर के सीएमडी संजीव श्रीवास्तव ने सीमा पर तैनात जवानों को किया नमन

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। सीमा सुरक्षा बल के 57वें स्थापना दिवस पर पल्वी राज कंस्ट्रक्शन और न्यूज पीआर के सीएमडी संजीव श्रीवास्तव ने देश की सीमाओं की निष्ठावान एवं साहसी प्रहरियों को नमन किया है। इसके साथ ही कहा कि आज हम घरों में उनके कारण सुरक्षित महसूस करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने सीमा पर तैनात सभी जवान का धन्यवाद किया।

बता दें कि आज देश की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले सीमा सुरक्षा बल (BSF) का स्थापना दिवस है। यह हर साल 1 दिसंबर को मानाया जाता है। आज के दिन यानी 1 दिसंबर को BSF 57वां स्थापना दिवस मना रहा है। दरअसल आज के दिन ही 1965 में BSF का गठन किया गया था जिसे सीमा सुरक्षा बल स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

के एफ रुस्तमजी इसके पहले प्रमुख और संस्थापक थे। सीमा सुरक्षा बल के उत्तर बंगाल फ्रंटियर की स्थापना एक अप्रैल 1988 को की गई थी। वहीं उत्तर बंगाल फ्रंटियर भारत बांग्लादेश सीमा पर 936 किलोमीटर की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।

Share This Article