BREAKING- वाह रे शराबबंदी, चुनाव से पहले पुलिस को सबसे बड़ी सफलता मिली, जप्त किया इतना

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK– मुंगेर में पुलिस ने हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरगंज में छापेमारी कर एक युवक को 35 बोतल बिदेशी शराब के साथ किया गिरफतार, पुलिस के आने कि भनक मिलते ही शराब कारोबारी मौके पर से हुआ फरार।

 

पुलिस को सूचना मिली थी के शराब कारोबारी सौरभ के हर घर पर अवैध शराब की बिक्री की जा रही है, पुलिस ने छापेमारी के क्रम में शराब कारोबारी के घर से एक देशी कट्टा भी किया है बरामद।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

मुंगेर जिला में हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरगंज गांव निवासी जालो सिंह के पुत्र सौरभ कुमार के घर पर पुलिस ने छापेमारी कर 35 बोतल बिदेशी शराब बरामद किया है और उसके घर से तलाशी के क्रम में एक देशी कट्टा भी बरामद किया है।

 

 

और बेगमपुर निवासी डिलेवरी बॉय राजकिशोर उर्फ आजाद को गिरफतार किया है,इस मामले में प्रशिक्षु डी०एस० पी०विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सौरभ कुमार के घर पर अवैद्य शराब कि बिक्री धरल्ले से की जा रही जा रही है ।

 

 

इस सुचना पर जब पुलिस ने वहां पर छापेमारी की तो शराब करोबारी सौरभ कुमार पुलिस को चकमा देकर मौके पर से फरार हो गया परन्तु उसका डिलेवरी बॉय राजकिशोर उर्फ आजाद पुलिस के हत्थे चढ़ा गया।

 

उन्होंने आगे बताया कि पुलिस पूर्व में शराब करोबारी सौरभ कुमार के घर से 10 पेटी अवैध शराब बरामद कर चुकी है और शराब करोबारी सौरभ कुमार कि धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। बाइट:-विकास कुमार प्रशिक्षु डी०एस० पी०

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article