Breaking – सीएम नीतीश से मुलाक़ात के बाद तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, बीजेपी का सुपरा होगा साफ,इनके साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव..।

Patna Desk

बिहार के मुख्य्मंत्री नितीश कुमार से मिलने सुबह सुबह लालू यादव और तेजस्वी यादव पहुंच गए जिसके बाद सियासी अटकले तेज हो गई। वही सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात करने के बाद तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दे दिया है। तेजस्वी यादव ने कह दिया है भाजपा का बिहार से सुपरा साफ होना तय है। आपलोग कितना भी कोशिश कर लीजिए कुछ नही मिलने वाला है। नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री है हमलोग हमेशा मिलते है।

वही एनडीए में नीतीश की वापसी वाले सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा की ये अब मुमकिन नहीं है। तेजस्वी यादव ने कहा की आप पत्रकारों लोगों पर अफसोस है जो बात आप लोग पूछ रहे है उसमे कोई जमीनी हकीकत नही है। नीतीश कुमार कही नही जाने वाले है।

तेजस्वी यादव ने कहा की हमको बार बार जस्टिफाई करने की जरूरत नही है।बिहार से भाजपा का हारना तय है। इसमें कोई इफ एंड बट नही है।

Share This Article