BSEB Board 10th Result 2021 : बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जारी, शिक्षा मंत्री ने जारी किए 10वीं के रिजल्ट

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR DESK- बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक रिजल्ट आज दोपहर साढ़े 3 बजे जारी कर दिए गए हैं। विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम onlinebseb.in और biharboardonline.bihar.gov.in के अलावा livehindustan.com पर भी चेक कर सकते हैं। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया था कि सोमवार को नतीजों ( Bihar Board Matric Result 2021 )की घोषणा शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी के द्वारा की जाएगी।

इससे पहले रविवार को बिहार बोर्ड ने टॉपर वेरिफिकेशन व मेरिट लिस्ट तैयार करने का काम पूरा कर लिया। कंप्यूटर पर मार्क्स पहले ही फीड किए जा चुके थे। विशेषज्ञों द्वारा टॉपरों की कॉपियां भी री-चेक करवाईं गईं हैं। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने इंटर रिजल्ट की घोषणा के समय ही बता दिया था कि मैट्रिक रिजल्ट जारी करने की तैयारी चल रही है। मूल्यांकन समाप्त हो चुका है। अप्रैल के पहले सप्ताह में मैट्रिक का रिजल्ट जारी हो सकता है।

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2021 – यहां करें चेक 

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2021 का आयोजन 17 फरवरी से 24 फरवरी 2021 तक किया गया था। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में कुल 16 लाख 84 हजार 466 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें आठ लाख 37 हजार 803 छात्राएं और आठ लाख 46 हजार 663 छात्र थे।

इससे पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड या बीएसईबी) ने 10वीं परीक्षा की ‘आंसर की’ 20 मार्च 2021 को जारी कर दी थी। इस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 22 मार्च तक का समय दिया गया था। एक्सपर्ट्स द्वारा सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद ही परिणाम जारी किया जाएगा।

Share This Article