अज्ञात बदमाशों ने वरिष्ठ पत्रकार दीपक विश्वकर्मा को मारी गोली,आरोपियों की गिरफ्तारी मे जुटी पुलिस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK नालंदा- वरिष्ठ पत्रकार दीपक विश्वकर्मा को आज अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के पीपलतल मोड़ के पास हुई। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है।जानकारी के अनुसार, पत्रकार दीपक विश्वकर्मा अपनी पत्नी के साथ राजगीर घूमने गए थे।राजगीर से बिहार शरीफ लौटते समय दीपनगर थाना क्षेत्र के पीपलतल मोड़ के पास अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार पत्रकार को गोली मार दी। गोली लगने से पत्रकार दीपक विश्वकर्मा बाइक से गिर गए। जबकि मोटरसाइकिल पर सवार पत्नी गिरकर जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें टोटो पर बैठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। जख्मी पत्रकार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही नालंदा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।पत्रकार समुदाय ने घटना की निंदा की है. पत्रकार समुदाय ने इस घटना की निंदा करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पत्रकारों ने कहा कि यह घटना लोकतंत्र पर हमला है। घटना की जानकारी मिलने के बाद नालंदा जिलाधिकारी शशांक शुभंकर पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा अस्पताल पहुंचकर घर घटना की जानकारी ली।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article