BSEB इंटर टॉपर 2026 को बड़ा इनाम: कैश, लैपटॉप समेत मिलेंगे कई शानदार पुरस्कार

Neha Nanhe

NEWS PR डेस्क : Bihar School Examination Board ने इंटर (12वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है और इसके साथ ही टॉपर्स के लिए इनामों का ऐलान भी कर दिया गया है। हर साल की तरह इस बार भी बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को कैश प्राइज, लैपटॉप, मेडल और स्कॉलरशिप का लाभ मिलेगा।

छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर आसानी से देख सकते हैं। रिजल्ट सबमिट करते ही स्क्रीन पर पूरा मार्कशीट दिखाई देगा, जिससे छात्र अपने अंक और प्रतिशत तुरंत चेक कर सकते हैं।

बोर्ड के अनुसार, तीनों स्ट्रीम में टॉप 5-5 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। 2025 में बढ़ाई गई प्राइज मनी इस साल भी लागू रहेगी।

टॉपर्स के लिए कैश प्राइज:

पहली रैंक: 2 लाख रुपये
दूसरी रैंक: 1.5 लाख रुपये
तीसरी रैंक: 1 लाख रुपये
चौथी और पांचवीं रैंक: 30-30 हजार रुपये

इनके अलावा सभी टॉपर्स को एक-एक लैपटॉप, मेडल और प्रशस्ति-पत्र भी दिया जाएगा।

साथ ही, टॉपर्स को ‘बिहार विद्यालय परीक्षा समिति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेधा छात्रवृत्ति’ के तहत हर महीने 2500 रुपये की स्कॉलरशिप भी मिलेगी। यह स्कॉलरशिप उनकी पढ़ाई के कोर्स के अनुसार तय अवधि तक दी जाएगी—

सामान्य ग्रेजुएशन करने पर 5 साल तक
तकनीकी/टेक्नोलॉजी कोर्स के लिए 4 साल तक
इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए 5 साल तक
डिप्लोमा कोर्स के लिए पूरे कोर्स की अवधि तक

बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट से ही रिजल्ट और संबंधित जानकारी प्राप्त करें।

Share This Article