News PR Live
आवाज जनता की

व्यवसायी ने पत्नी को काट डाला, मां व बेटे पर भी किया जानलेवा हमला, खुद ट्रेन से कटा

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के साहिट गांव में एक पेट्रोल पंप संचालक ने अपनी मां, पत्नी, दो बेटी और इकलौते पुत्र को धारदार हथियार से काट डाला। बाद में उसने स्वयं बछवाड़ा थाना के सूरो रेलवे गुमटी के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पारिवारिक कलह में घटना होने की आशंका। बताया जाता है कि साहिट गांव निवासी पेट्रोल पंप संचालक निशु सिंह ने बुधवार की सुबह अपने ही परिवार की मां, पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे पर धारदार हथियार से वार कर दिया। लोगों की सूचना पर पुलिस ने पत्नी का शव बरामद कर लिया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

मां, पुत्री और इकलौते पुत्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी का इलाज जारी है। नीशू सिंह दो पेट्रोल पंप के संचालक हैं। उनका एक पंप विद्यापतिनगर के बजरंगी चौक एवं दूसरा मऊ में संचालित है। पैतृक संपत्ति भी कम नहीं है। ऐसे में उन्होंने यह कदम क्यों उठाया लोगों की समझ से परे है। स्थानीय लोगों ने कहा कि किसी बात को लेकर आपस में विवाद हुआ था। इसके बाद गुस्से में नीशू सिंह ने यह कदम उठाया। वैसे, लोग नीशू सिंह को बेहद शांत स्वभाव का बता रहे हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.