News PR Live
आवाज जनता की

अररिया: साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु की जयंती पर रेणु महोत्सव का आयोजन, सांसद प्रदीप कुमार सहित डीएम-एसपी ने कार्यक्रम में लिया भाग

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। अररिया में विश्व प्रसिद्ध साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु की 101वीं जयंती रेणु महोत्सव के रूप में जिला प्रशासन की ओर से मनाया गया। रेणु के गांव औराही हिंगना में रेणु के समाधि स्थल सहित उत्क्रमित मध्य विद्यालय और सिमराहा रेणु चौक के साथ सदर थाना चौक स्थित रेणु कुंज में लगे प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। रेणु महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम टाउन हॉल में आयोजित किया गया। जहां सांसद प्रदीप कुमार सिंह समेत डीएम-एसपी और प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं साहित्यकारों ने भाग लिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

रेणु महोत्सव में लोक गायक अमर आंनद और उसकी टीम के द्वारा स्वागत गाने के साथ एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति कर मौजूद लोगों का मन मोह लिया। मौके पर साहित्यकारों और लेखकों के द्वारा रेणु की रचना को लेकर साहित्यिक परिचर्चा की गई। जिसमें सीमांचल के साहित्यकारों और लेखकों ने भाग लिया। जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न स्कूलों में रेणु महोत्सव के नाम पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों सहित कार्यक्रम में शिरकत करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह और डीएम प्रशांत कुमार सीएच कहा कि रेणु की लेखनी अजर अमर है और उनकी लेखनी से वर्तमान पीढ़ी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

अररिया से रविराज की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.