NEWS PR डेस्क :गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गया के पावन चांद चौरा दुर्गा मंदिर में उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना को लेकर विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
इस दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मां दुर्गा से प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन के साथ देश की सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की। डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का सर्वोच्च ध्येय बनाया है और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को साकार करने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है।
पूजा एवं हवन श्री नारायण शास्त्री ने कराया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद, अधिवक्ता संतोष ठाकुर, सारिका वर्मा, वार्ड पार्षद अर्पणा मिश्रा, गुंजा सिंह, संजू देवी, आशा देवी, सोनम कुमारी, शर्मिला देवी, रणजीत सिंह, गोपाल प्रसाद यादव, सुनील बंबईया, रामप्रवेश सिंह, संजय यादव, गोलू ठाकुर, कुंदन सिंह, महेश यादव, बबलू गुप्ता, मंटू कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
गया से आशीश कुमार की रिपोर्ट ;-—