पटना में दो हॉस्टल के छात्रों के बीच मारपीट,फायरिंग भी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राजधानी पटना का इलाका फिर एक बार गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा है ताजा मामला पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र अशोक राज पथ स्थित बीएन कॉलेज होस्टल के गेट पर असामाजिक तत्वों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है।

इस गोलीबारी की घटना की पुष्टि करते हुए पीरबहोर थानाध्यक्ष मो हलीम ने बताया कि गुरुवार को 3 बजे दोपहर में गोलीबारी की सूचना बीएन कॉलेज होस्टल के छात्रों द्वारा फोन पर मिली घटना के आलोक में पीरबहोर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात की गई जिस दौरान बीएन कॉलेज होस्टल के छात्रों द्वारा बताया गया है कि बीएन कॉलेज होस्टल के कुछ छात्रों का विवाद सैंदपुर छात्रावास के छात्रों के साथ हुआ जिसमे सैदपुर छात्रावास के छात्रों द्वारा बीएन कॉलेज होस्टल के गेट पर आकर ताबड़तोड़ फायरिंग किया गया है हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है वही पुलिस को बीएन कॉलेज होस्टल के छात्रों द्वारा 4 खोखा घटना स्थल से उठा कर दिया गया है जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है वही पुलिस घटना की जांच में घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल मामले की पड़ताल में जुटी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article