मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधायकों को दिया टास्क, विधनसभा क्षेत्र के लिए करना होगा ये बड़ा काम

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: गया जी, 11 जुलाई। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के सभी विधायकों से अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के लिए अगले पांच वर्षों का विकास खाका तैयार करने का आह्वान किया है। शनिवार को गया में आयोजित दो दिवसीय आवासीय प्रबोधन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि हर विधानसभा क्षेत्र में संतुलित और प्रभावी प्रगति सुनिश्चित की जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जिस तरह हर वर्ष बजट के माध्यम से विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय करती है, उसी तरह जनप्रतिनिधियों को भी अपने क्षेत्रों के लिए स्पष्ट कार्ययोजना बनानी चाहिए। उन्होंने बताया कि अब तक कुछ ही विधायकों ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए दीर्घकालिक विकास योजना का सुझाव दिया है, जबकि यह पहल सभी जनप्रतिनिधियों को करनी चाहिए।

सम्राट चौधरी ने विधायकों से आग्रह किया कि वे यह तय करें कि पहले वर्ष से लेकर अगले पांच वर्षों तक उनके क्षेत्र में कौन-कौन से विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा के लिए ऐसी रूपरेखा तैयार होनी चाहिए, जिसमें स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने, क्षेत्रीय विकास को गति देने और प्रशासनिक व्यवस्था के जरिए आम लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाने की स्पष्ट योजना शामिल हो।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि हर विधानसभा अपने विकास का लक्ष्य निर्धारित कर योजनाबद्ध तरीके से काम करेगी, तो राज्य के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रशासनिक तंत्र के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article