बांका डबल मर्डर केस में नया मोड़, सचिन सिंह के हाफ एनकाउंटर पर पिता ने उठाए सवाल

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क:: बांका के बलिया डबल मर्डर केस में मुख्य आरोपी सचिन सिंह के पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद अब मामला गरमा गया है। एक ओर पुलिस इस कार्रवाई को आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग बता रही है, तो दूसरी ओर आरोपी के पिता ने पुलिस की पूरी कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस विवाद के बाद पूरे मामले को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, 5 जुलाई को बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के बलिया गांव के पास धर्मराय गांव निवासी सिट्टू सिंह और गुंजन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस ने मामले में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। इनमें से एक आरोपी की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी, जबकि मुख्य आरोपी सचिन सिंह फरार चल रहा था।
पुलिस की विशेष टीम (SIT) आरोपी की तलाश में बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने सचिन सिंह को झारखंड के रांची स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान सचिन सिंह ने हत्या में इस्तेमाल हथियार को बलिया के जंगल में छिपाने की जानकारी दी। हथियार बरामदगी के लिए जब पुलिस टीम उसे मौके पर लेकर पहुंची, तभी आरोपी ने कथित तौर पर छिपाए गए हथियार से पुलिस पर फायरिंग कर दी।
पुलिस का कहना है कि अपनी सुरक्षा में टीम ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सचिन सिंह के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज पुलिस निगरानी में चल रहा है।
आरोपी के पिता ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वहीं, सचिन सिंह के पिता संजय कुमार ने पुलिस के दावे को खारिज किया है। उनका आरोप है कि उनके बेटे को रांची के होटल से गिरफ्तार करने के बाद किसी दूसरे स्थान पर ले जाया गया और वहां उसके पैर में गोली मारी गई। उन्होंने हथियार बरामदगी और मुठभेड़ की पुलिस कहानी पर भी सवाल उठाए हैं।
पुलिस अपने बयान पर कायम
हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरी कार्रवाई नियमानुसार की गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर हमला किया था, जिसके बाद आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई। फिलहाल इस मामले में पुलिस के दावे और आरोपी पक्ष के आरोपों के बीच जांच जारी है। अब आगे की कार्रवाई और जांच रिपोर्ट से ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article