फरवरी के प्रथम सप्ताह में संभावित प्रगति यात्रा पर मुंगेर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, करेंगे करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर प्रगति यात्रा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फरवरी के प्रथम सप्ताह में मुंगेर पहुंचने की संभावना है । जहां मुख्यमंत्री करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन तथा शिलान्यास कर जिलेवासियों को सौगात देंगे। जहां तारापुर में रिंग रोड का करेगें शिलान्यास तो मुंगेर में 32 करोड़ की लागत से 10 बेड के आईसीयू के साथ तैयार 100 बेड का मॉडल अस्पताल, किला परिसर में कम्पनी गार्डेन के पीछे 6.50 करोड़ की लागत से तैयार राजारानी तालाब के सौन्दर्यीकरण कार्य और जिला परिषद के पीछे 05 करोड़ 91 लाख की लागत से बनकर तैयार 90 सीट वाले डीपीआरसी भवन का स्थलीय उद्घाटन करेंगे।

इसके अलावा पंचायतों का दौरा कर कई योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे। संभावना है कि मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के दौरान मुंगेर में ऋषिकुंड के विकास और सौन्दर्यीकरण की घोषणा करेंगे। जिसका मास्टर प्लान और 12 करोड़ 22 लाख डीपीआर बन कर तैयार है । मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट गया है। डीएम अवनीश कुमार ने बताया कि प्रगति यात्रा पर मुख्यमंत्री का मुंगेर आगमन फरवरी के प्रथम सप्ताह में संभावित है। यहां मुख्यमंत्री कई योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही जिलेवासियों की चिरलंबित कई बड़ी परियोजनाओं के संबंध में भी प्रशासन की तैयारी चल रही है। उद्घाटन व शिलान्यास को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article