NEWS PR डेस्क : भागलपुर की बेटियां अब अपनी प्रतिभा के दम पर बड़े पर्दे पर भी पहचान बना रही हैं। शहर की माउंट एसएससी की छात्रा काव्या चौबे ने पढ़ाई के साथ अभिनय की दुनिया में कदम रखकर अपनी अलग पहचान बनाई है साल 2024 में भागलपुर में शूट हुई फिल्म ‘डॉक्टर बेटियां’ में काव्या ने एक ऐसी गरीब बच्ची की भूमिका निभाई है, जो तमाम मुश्किलों के बावजूद डॉक्टर बनने का सपना देखती है !
फिल्म में गरीबी, मजबूरी, बेबसी, शिक्षा के लिए संघर्ष और मां के बिना एक बच्ची के जीवन में पैदा होने वाले खालीपन को भावनात्मक तरीके से दर्शाया गया है। स्कूल में अंग्रेजी नहीं आने के कारण बच्ची का दाखिला नहीं होता, लेकिन वह हार नहीं मानती और दोस्तों की मदद से अंग्रेजी सीखकर स्कूल पहुंचती है। अब इस फिल्म को उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से प्रोत्साहन मिला है !
देश-विदेश की हजारों फिल्मों के बीच इसे टॉप-100 में शामिल किया गया है। फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाली काव्या चौबे से हमारे रिपोर्टर से खास बातचीत की
भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट ;