भागलपुर सबौर थाना क्षेत्र के बाबूपुर मोड़ में एक महिला के घर में पुलिस के एक दरोगा के कथित रूप से प्रवेश करने और घर में शराब का कारोबार होने का आरोप लगाने का मामला सामने आया है मामले में नंदकिशोर यादव की बेटी आरती कुमारी की नंदकिशोर यादव की पुत्र हूं ! ओर से संजना कुमारी के माध्यम से लगाए गए आरोपों ने पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।संजना कुमारी ने आरोप लगाया कि जब घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था, उसी दौरान थाना के दरोगा उनके घर में प्रवेश कर गए महिला के मुताबिक, दरोगा ने घर में शराब बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां दारू का कारोबार होता है!
संजना कुमारी का कहना है कि वे लोग पढ़ने-लिखने वाले हैं और शराब के किसी कारोबार से उनका कोई संबंध नहीं है महिला ने यह भी आरोप लगाया कि दरोगा ने उन्हें झूठे मुकदमे में फंसा देने की बात कही इन आरोपों के बाद परिवार की महिलाओं में भय और आक्रोश की स्थिति बताई जा रही है महिलाओं ने मामले को लेकर डीआईजी के समक्ष आवेदन देकर अपने जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाने की बात कही है!
हालांकि, इस पूरे मामले में एक सवाल यह भी उठ रहा है कि,
जहां एक महिला की ओर से इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बयान को लेकर अलग-अलग बातें सामने क्यों आ रही हैं आखिर वास्तविक घटना क्या है और किसके आरोप सही हैं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।फिलहाल सबौर थाना पुलिस की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है ऐसे में महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस का पक्ष सामने आने और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई स्पष्ट हो पाएगी
भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट;—