मुख्य सचिव ने ‘एग्री स्टैक’ अभियान की समीक्षा की, 50 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति का दिया निर्देश

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: मुख्य सचिव, बिहार, श्री प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में आज ‘एग्री स्टैक’ और किसान रजिस्ट्री अभियान की प्रगति की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने अभियान की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि किसान रजिस्ट्री के लिए जारी विशेष अभियान 21 जनवरी, 2026 तक संचालित किया जाएगा। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि इस विस्तारित अवधि के भीतर निर्धारित लक्ष्य का कम से कम 50 प्रतिशत अनिवार्य रूप से प्राप्त कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि डेटा की शुद्धता और गति दोनों ही इस परियोजना की सफलता के लिए अनिवार्य हैं।

समीक्षा के क्रम में मुख्य सचिव ने राज्य के कुछ जिलों द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से प्रशंसा की। उन्होंने शिवहर, बेगूसराय, वैशाली, बक्सर और कटिहार जिलों के जिलाधिकारियों द्वारा अपनाई गई कार्यशैली को सराहा और कहा कि अन्य जिलों को भी इनसे प्रेरणा लेकर अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहिए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article