15 साल की दुल्हनिया को दिल्ली से लेने आया था दूल्हा, शादी में पुलिस ने मार दी एंट्री, दुल्हन का पिता गिरफ्तार

Patna Desk

प्रशासन ने नाबालिग की शादी रुकवाया : बाल विवाह को लेकर सरकारी निर्देश के बाबजूद ग्रामीण इलाकों में नाबालिग लड़कियों के शादी की बातें आये दिन सामने आती रहती है। सुपौल में भी एक नाबालिग लड़की की शादी हो रही थी। हालांकि प्रशासन समय पर पहुंचकर शादी रुकवा दिया। मामला पिपरा थाना क्षेत्र के पथरा दक्षिण वार्ड नंबर 7 की है। यहां गुपचुप तरीके से एक नाबालिग लड़की की हो रही शादी की तैयारी की सूचना किसी ने पिपरा बीडीओ को फोन पर दिया। जिसके बाद इसकी सूचना सदर एसडीएम को भी दी गई। सूचना मिलते ही प्रशासन द्वारा फौरन स्थल पर पहुंच कर शादी को रुकवाया गया।

22 साल का दूल्हा, 15 साल की दुल्हन : प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही एसडीएम मनीष कुमार, पिपरा बीडीओ लवली कुमारी पिपरा थाने की पुलिस दल बल के साथ स्थल पर पहुंच गए। जहां शादी की तैयारियां चल रही थी। इस दौरान एसडीएम मनीष कुमार ने शादी के लिए आये दूल्हे का आधार कार्ड चेक किया गया। वहीं जब दुल्हन का आधार कार्ड जांच किया गया तो दुल्हन की उम्र महज 15 वर्ष निकली। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की की शादी को रोकवा दिया गया। बताया गया है कि स्थानीय निवासी एक व्यक्ति के पुत्री का बाल विवाह हो रहा था। आधार कार्ड में लड़की का उम्र 15 वर्ष ही पाया गया। जबकि लड़का द्वारा खुद का उम्र 22 साल बताया गया।
आसपास के लोगों को नहीं थी जानकारी : बताया जा रहा है कि लड़का दिल्ली का रहने वाला है। आसपास में किसी भी लोगों को इस शादी की कोई जानकारी नहीं थी। फोन के माध्यम से पिपरा प्रखंड विकास पदाधिकारी को किसी ने सूचित किया। उसके पश्चात अनुमंडल पदाधिकारी सुपौल मनीष कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी पिपरा लवली कुमारी और थाना पिपरा से पुलिस बल दल के साथ स्थल पर पहुंच कर शादी को रुकवाया गया। बीडीओ लवली कुमारी ने बताया कि लड़की के पिता और एक अन्य की मामले में गिरफ्तारी हुई है। हमलोग जांच कर रहे हैं। उचित कार्रवाई की जायेगी

Share This Article