अंतिम चरण के मतदान को लेकर नालंदा जिले में मतदाताओं में काफी उत्साह, श्रवन कुमार भी पहुँचे

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -सातवे और अंतिम चरण के मतदान को लेकर नालंदा जिले में मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है लोग बढ़ चढ़कर अपने मतों का प्रयोग कर रहे हैं। बिहार का ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी अपने पैतृक गांव वेन पहुंचे जहां उन्होंने मध्य विद्यालय बेन पूर्वी भाग स्थित बूथ संख्या 238 पर अपने मत का प्रयोग किया। इस दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने एक बार फिर महा गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार पूरे बिहार में एनडीए 40 सीटों पर चुनाव जीतेगी और इंडिया महागठबंधन का सुपड़ा साफ हो जाएगा।

उन्होंने नालंदा में चार लाख वोटो से कौशलेंद्र कुमार की जीत की बात की बात कही। उन्होंने महागठबंधन के कई प्रत्याशियों की जमानत जप्त होने तक की बात कही। इंडिया महागठबंधन की हालत बिल्कुल खराब हो गई है।उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के पास कोई मुद्दा नहीं है दे दो राम दिला दो राम हमको कुर्सी दिला दो राम का मुद्दा बच गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article