CM नीतीश आज से प्रगति यात्रा पर, बिहार के विकास के लिए देंगे करोड़ों की सौगात

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK PATNA- सीएम नीतीश कुमार आज, सोमवार से अपनी प्रगति यात्रा पर निकलेंगे। इस यात्रा की शुरुआत मुख्यमंत्री पश्चिम चंपारण से करेंगे। प्रगति यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए 500 जवानों के साथ डेढ़ सौ अधिकारी और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। हालांकि, मुख्यमंत्री की सेहत अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है। इसके बावजूद, जदयू नेता संजय झा ने कहा है कि मुख्यमंत्री की तबीयत पहले से काफी बेहतर है और वह आज से यात्रा की शुरुआत करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन से वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व के पास स्थित संतपुर घोठवा टोला का माहौल पूरी तरह बदल गया है।

मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर स्थानीय महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जीविका समूह की सदस्य और आंगनबाड़ी सेविकाएं विभिन्न हस्तनिर्मित वस्तुएं तैयार कर रही हैं, जो इस क्षेत्र की सांस्कृतिक और कलात्मक प्रतिभा को दर्शाती हैं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लगभग 500 जवान, डेढ़ सौ अधिकारी और मजिस्ट्रेट सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए हैं। वहीं, संतपुर के कदमहिया गांव में मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर के लैंडिंग के लिए दो हेलीपैड बनाए गए हैं। इस यात्रा ने इलाके में नई ऊर्जा का संचार कर दिया है।सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों के कई क्षेत्रों का दौरा करेंगे और वहां चल रही योजनाओं और निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस यात्रा के दौरान वे कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। साथ ही, मुख्यमंत्री जनता से संवाद करेंगे और उनकी राय लेकर योजनाओं के जमीनी हालात का आकलन करेंगे। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे वाल्मीकिनगर पहुंचेंगे। इस दौरान वे थरूहट समेत पूरे जिले के लोगों को 781 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। कुल 309 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने की भी योजना है। मुख्यमंत्री की यह यात्रा जिले के विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से की जा रही है।यात्रा के पहले चरण में मुख्यमंत्री 23 से 28 दिसंबर तक छह जिलों में जाएंगे। जदयू ने सीएम नीतीश के कार्यक्रम का शेड्यूल जारी कर दिया है। कार्यक्रम के अनुसार सीएम नीतीश 24 को पश्चिम चंपारण, 26 को शिवहर-सीतामढ़ी, 27 को मुजफ्फरपुर और 28 दिसंबर को वैशाली का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान समीक्षा बैठक में 23 और 24 दिसंबर को नौ विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव उपस्थित रहेंगे। इन विभागों में शिक्षा, राजस्व एवं भूमि सुधार, पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, ऊर्जा, स्वास्थ्य, सहकारिता और ग्रामीण विकास विभाग शामिल हैं।

गौरतलब हो कि, बता दें कि सीएम नीतीश पहले महिला संवाद यात्रा पर जाने वाले थे लेकिन किसी कारणवश उनकी यात्रा का नाम बदल कर प्रगति यात्रा रख दिया गया। सीएम नीतीश का यह 15वीं यात्रा है। सीएम बनने के बाद अब तक वो 14 यात्रा कर चुके हैं। उनकी पहली यात्रा मुख्यमंत्री बनने से पहले न्याय यात्रा थी। वहीं सीएम नीतीश की 14वीं यात्रा समाधान यात्रा थी। जिसके बाद अब वो प्रगति यात्रा पर निकल रहे हैं। सीएम की यात्रा को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article